– पिता पुत्र को लिया हिरासत में, घटना को लेकर लोगो के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म
– दरिंदो ने हाथ पैर के नाखून व गरम सरिया से शरीर को दागा
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडपुर ससुराल आये 27 वर्षीय युवक का सोमवार की सुबह गांव के ही युवक के घर के से हत्या युक्त शव बरामद किया गया है। पुलिस ने पिता पुत्र को पूंछतांछ हेतु हिरासत में ले लिया है। मृतक के शरीर में चोटो के निशान है यही नहीं गुप्तांग में भी गंभीर चोटे आयी है। घटना को लेकर काफी चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार थाने के सामियाना गांव निवासी कल्लू का पुत्र बीनू जो पीओपी ठेकेदारी करता था। बताते है कि रविवार की शाम अयाह में काम करने के बाद वह घर न जाकर ससुराल पहुंच गया। काफी देर बीतने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। सोमवार की सुबह पहाडपुर गांव निवासी मिस्त्री विश्वकर्मा के घर से बीनू का हत्या युक्त शव ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मिस्त्री विश्वकर्मा व उसका पुत्र अजय विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा भर पुलिस ने विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का चाचा राजाराम रैदास ने बताया कि उसका भतीजा विकलांग है और पीओपी में ठेकेदारी करता है। अयाह गांव में काम करने के बाद वह घर न आकर सीधे अपनी ससुराल चला गया और आज सुबह उसका हत्या युक्त शव मिस्त्री विश्वकर्मा के घर में पुलिस ने बरामद किया है। उसने बताया कि उसके भतीजे शरीर में कई चोटों के निशान है उसके हाथ पैर के नाखून निकाल लिये गये और गरम सरिया उसके शरीर में दागी गयी। दरिंदो ने उसके गुप्तांग तक में चोट मारी। हत्या को देख इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या के पीछे आशनाई का लगता है पुलिस भी कई बिन्दुओं पर तहकीकात कर रही है।