Breaking News

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 40 लाख के आभूषण बरामद

इटावा। चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किये गये सोने व चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत 40 लाख रूपये) बरामद किए गए।
बताते चलें कि 06 दिसंबर को बिहारी लाल तिवारी पुत्र श्रीनारायण शास्त्री निवासी पंजाबी कालोनी करमगंज द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से आभूषण से भरी अटैची चोरी कर ली गयी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा 305(।) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये घटना के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस एवं थाना कोतवाली से पुलिस टीमों का गठन किया गया। जनपद में अपराध, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद में लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। 06/07 दिसंबर की रात्रि को एसओजी, सर्विलान्स टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत टीटी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति धूमनपुरा पुलिया के पास बने काली माता मन्दिर पास पिट्ठू बैग लिये खड़ा है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को धूमनपुरा पुलिया के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किये गये। बरामद आभूषण के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी दोस्ती वादी के बच्चों के साथ थी जिस कारण वह उनके घर में आता जाता था। उसको जानकारी थी कि अटैची में सोने-चाँदी के आभूषण रखे हैं। तीन दिसंबर को बिहारीलाल के घर में कोई नही था जिसका फायदा उठाकर मैंने आभूषण से भरी अटैची को चोरी कर आभूषणों को अटैची से निकाल कर अपने पास रख लिये था और अटैची को तोड़कर फेक दिया था। 05 दिसंबर को मेरी शादी थी। शादी के बाद मैं आभूषणों को बेचने की फिराक में जा रहा था और पकड़ा गया। अभियुक्त ने अपनी शादी के 02 दिन पूर्व घटना कारित की जिससे उस पर किसी का शक न जाये। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/2025 धारा 305(ए) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी गिरफ्तारी करने वाली प्रथम टीम में एसओजी, सर्विलांस व द्वितीय टीम निरी0 यशवंत सिंह प्रभारी थाना कोतवाली, उ0नि0 विश्वनाथ आर्या, उ0नि0 दयानन्द पटेल, हे0का0 बिलाल अहमद, का0 विकास शाक्य षामिल रहे। घटना का अनावरण एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपये से पुरस्कृत किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *