Breaking News

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सैफई पुलिस की जागरूकता पहल

इटावा। थाना सैफई पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम भागीपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत पंपलेट वितरित करते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, साइबर जागरूकता व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। महिला सुरक्षा को लेकर टीम ने 112, 1090, 181, 1930 समेत कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने की अपील की। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाओं के नंबर 102, 108 और उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन 1915 की जानकारी भी दी। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं व छात्राओं को बताया कि सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है। उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और सीखी गई जानकारी को परिवार व मित्रों के साथ साझा करने की भी सलाह दी। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, और जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा: जनपद में अपराध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *