Breaking News

तेज रफ्तार कार मकान में घुसी, चालक घायल

इटावा। एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटकर चारों पहियों के बल ऊपर खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड लगभग 100 किमी/घंटा थी। हादसे में कार सवार चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार को मकान के अंदर उलटी अवस्था में खड़ा देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *