Breaking News

चैबिया पुलिस ने ग्राम चैपुला में चलाया जागरूकता अभियान

इटावा। थाना चैबिया पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम चैपुला में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पंपलेट वितरण के साथ-साथ महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, स्वास्थ्य जागरूकता तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभियान में महिलाओं व किशोरियों को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित कई आवश्यक नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नशा मुक्ति अभियान, छात्रवृत्ति योजना आदि के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, जागरूक रहने तथा सीखी गई उपयोगी जानकारी को परिवार व मित्रों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

ट्रॉमा सेंटर के बाहर नवजात मिलने से मचा हड़कंप

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी संजीव शर्मा / अनिल यादव इटावा/सैफई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *