Breaking News

अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

इटावा। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनके द्वारा दिए गए अधिकारों और विचारों ने समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और शक्ति प्रदान की है। अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के आदर्शों का पालन करते हुए समाज में न्याय और बराबरी के लिए कार्य करते रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *