Breaking News

पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

– पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर।
खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। बताते चलें कि 26 दिसंबर 2025 को अयोध्या नगर नौबस्ता रोड निवासी हंसराज ने अपने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं चार फरवरी 2026 को नौबस्ता बाईपास क्षेत्र निवासी संजना पत्नी आकाश वर्मा ने भी घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी होने की सूचना थाना खागा में दी थी। दोनों मामलों में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर नौबस्ता रोड स्थित नहर पुलिया के पास से तीनों आरोपियों अभि उर्फ कृष्णा निवासी नई बाजार खागा, अभिषेक सिंह निवासी सरसई बुजुर्ग खागा व राहुल निवासी झाउपुर पुलिया थाना राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने तीनों के पास से एक डेल कंपनी का लैपटॉप, एक वनप्लस मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पायल, चार बिछिया, 3200 रुपये नकद बरामद किए है। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अभि उर्फ कृष्णा के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कस्बा अनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, उपनिरीक्षक बिन्धेश कुमार गिरि, मुख्य आरक्षी अतुल श्रीवास्तव व आरक्षी बन्टी शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने 339 बच्चों को दी चिकनपाक्स की दवा

– बच्चों को चिकनपाक्स से बचाव की दवा देते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *