Breaking News

AI समिट विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर, राहुल गांधी को भिवंडी में काले झंडे; दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी

कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। उधर, मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। वे यहां से भिवंडी जा रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान RSS पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भिवंडी कोर्ट में शनिवार को उनकी पेशी थी। गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

देशभर से बीजेपी के प्रदर्शन की तस्वीरें…

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा ने गद्दार कहा है।
AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा ने गद्दार कहा है।
भाजपा युवा मोर्चा विरोध में शामिल हुआ है।
भाजपा युवा मोर्चा विरोध में शामिल हुआ है।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के पास सिक्योरटी बढ़ाई गई।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के पास सिक्योरटी बढ़ाई गई।
मुंबई-ठाणे के रास्ते में मुलुंड पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफीले को काले झंडे दिखाए।
मुंबई-ठाणे के रास्ते में मुलुंड पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफीले को काले झंडे दिखाए।

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की  तस्वीर…..

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *