Breaking News

श्री पंचमुखी महादेव स्थल पर मेले की तैयारी पूर्ण, शुभारंभ आज

प्रेमनगर, फतेहपुर। विकास खंड ऐरायां की ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में आज मेला लगेगा। बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व आलू के खेतों में खेत की जोताई करते समय श्री पंचमुखी महादेव जी की मूर्ति मिली थी उसी समय से आज तक उसी स्थान पर मेला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह द्वारा मेला लगवाया जाता है,जो आज तक होता चला आ रहा है। इस बार मंदिर निर्माण कार्य भी हुआ है और उसी स्थान पर मूर्ति दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आयेंगे। मेला कमेटी की ओर से सारी व्यवस्था कर ली गई है सारा दिन मेला चलेगा और रात को नौटंकी का कार्यक्रम भी होगा जो पूरी रात चलेगा, और मेला कमेटी की ओर से पत्रकारों को शील्ड व शाल देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही अधिकारियों का भी सम्मान होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह ने जनता से अनुरोध किया है कि ये मेला आप लोगों का है इसमें सभी लोग सहयोग करें और शांति व्यवस्था कायम रखें शराब पीकर मेले में प्रवेश न करें जिससे शांति बनी रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि स्थानीय प्रशासन एवं कलमकारों (पत्रकारों) को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेला में आने के लिए एंव सम्मान के क्रम में तहसीलदार खागा एंव नायाब तहसीलदार ऐरायाँ व थाना अध्यक्ष सुल्तानपुर घोष को आमंत्रित किया गया है साथ ही खबरों को हम सब तक पहुँचाने वाले पत्रकार बंधुओ को भी आमंत्रित किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

17 ओवरलोड वाहनों का चालान, 1740700 रूपए अर्थदण्ड वसूला

– जिले में गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *