Breaking News

फतेहपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने भिटौरा घाट का लिया जायजा

फतेहपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भिटौरा स्थित मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश, नाव, गोताखोर और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका न रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मूर्ति विसर्जन के लिए किए जा रहे गड्ढों और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को घाट पर नाव, गोताखोर और सुरक्षा के लिए रस्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को विसर्जन स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सड़कों पर बने गड्ढों को बालू या मलबे से भरवाकर समय से दुरुस्त कराने को कहा, जिससे प्रतिमाओं को घाट तक ले जाने में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सीओ सिटी को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सामाजिक जागरूकता पर मंथन, बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को लेकर अभिभावकों से अपील

फतेहपुर। पासी जन जागृति संघ की सामाजिक बैठक शनिवार को कैवई गांव में धीरेंद्र बहादुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *