जन प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण

–  जनप्रतिनिधियों द्वारा उपकरण पाकर खुशी का इजहार करते दिव्यांगजन।
फतेहपुर। सेवा पखवाड़ा अभियान दो अक्टूबर तक मनाए जाने के क्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सेवा पखवाड़ा अभियान मनाया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, ब्लांक प्रमुख अमित तिवारी, ब्लांक प्रमुख विकास पासवान, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को हयरिंगऐड एवं एमआर किट आदि वितरण किया गया है। साथ ही वायोश्री योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) लिमिटेड कानपुर द्वारा वृद्धजनों को भी कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण इन सहायक उपकरणों में व्हीलचेयर, वाकिंग स्टिक स्मार्ट केन इत्यादि का वितरण किया गया है।

About SaniyaFTP

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *