Breaking News

मिशन शक्ति की रैली को जनप्रतिनिधियों ने झण्डी दिखा किया रवाना

– सीएम ने नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया उद्घाटन, देखा सजीव प्रसारण
– बीबी किट एवं टेबलेट का किया वितरण
–  मिशन शक्ति जागरूकता रैली को झण्डी दिखा रवाना करते जनप्रतिनिधि।
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का दीप प्रज्जवलित कर किए गए शुभारम्भ का स्थानीय स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सजीव प्रसारण देखा गया। सीएम ने प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन किया। शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना के अलावा अधिकारियों, कर्मचारियों व महिलाओं ने देखा व सुना। डीएम ने महिला कल्याण विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में महिलाओं, बेटियों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेबी किट एवं छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मिशन शक्ति फेज 5.0 की रैली का गुब्बारे उड़ाकर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रचार वाहन, स्कूटी में महिलाएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा, जब हर नारी का सम्मान मिले, नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन से संबंधित स्लोगन के साथ रैली आगे बढ़ रही थी, रैली के माध्यम से नारियों के सम्मान, समृद्धि, सुरक्षा , स्वावलंबन, विकास, शिक्षा और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही थी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी, महिला पुलिस कर्मी, छात्राओं सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *