Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने फिर चलाया डेंगू बचाव अभियान

– 91 बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवा
बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव महाभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 35, प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 56 कुल 91 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मेराज बानो, नौरीन जैदी सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

About SaniyaFTP

Check Also

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *