Breaking News

मैहर धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

– पदयात्रा में जुड़ते गए लोग, बढ़ता गया कारवां
पद यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते कांग्रेसी नेता।
खागा, फतेहपुर। वर्ष 2007 से मां शारदा के दर्शनों के लिए मैहर तक की पद यात्रा तीन लोगों द्वारा शुरू की गई। जिसके बाद से हर साल इस पद यात्रा से लोगों के जुड़ने के चलते साल दर साल पद यात्रियों का कारवां बढ़ता चला जा रहा है।
नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के दर्शनों के लिए करीब संवत गांव मजरे सहित तीन सौ श्रद्धालु और रामपुर थरियांव लगभग पांच सौ की टोली रवाना हुई। लगभग हजारों का करवा चलता है। जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। गत वर्षों की भांति बुधवार को मैहर दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों ने गांव स्थित हनुमान मंदिर धाम के दर्शन कर साथ गांव के सभी देवी देवताओं को मस्तक झुका कर प्रणाम चरण वंदन करते हुए माता के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत की। दोपहर को निकली पद यात्रा में शामिल भक्तों की टोली डीजे की धुन पर थिरकते हुए भक्ति से सराबोर दिखाई दे रही थी। पद यात्रा के संवत चैराहा में पहुंचने श्याम सुन्दर तिवारी इण्टर कॉलेज शिवाकांत तिवारी ने भक्तों को रोली टीका लगाया। महिचा मंदिर पुल के नीचे शिवाकांत तिवारी, आदर्श तिवारी, सुनील तिवारी, विद्यालय स्टाफ सचिन चैधरी, आशीष तिवारी, मयंक तिवारी द्वारा स्वागत करने के साथ ही लांच पैकेट व शीतल पेय जल पद यात्रियों को वितरण किया। पद यात्रा करने वालों को गांव से स्वागत कर विदाई करने की सर्वप्रथम पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने रखी थी जो कि पूर्व की तरह प्रत्येक वर्ष चलता रहेगा। पद यात्रा करने वाले संतोष सविता, संवत और अनिल कुमार गुप्ता ने भक्तों को रास्ते के बारे में बताकर जागरूक किया। पद यात्रियों को जयघोष के साथ गांव की महिलाओं व पुरुषों ने विदाई दी। पद यात्रियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब चालीस से पचास किमी की यात्रा करने के साथ ही 250 किमी का सफर तय कर सात दिनों में पहुंचने का लक्ष्य है, जिससे नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के दर्शनों का लाभ मिल सके। मैहर धाम यात्रा करने में जैसे संतोष सविता, रामकृपाल मौर्य, पुत्तू पाल, सनोज सविता, छेदू मौर्य आदि रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *