Breaking News

नवरात्रि पर्व पर साफ-सफाई कराए जाने की मांग

– आवास-विकास के सभासद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
ईओ को ज्ञापन सौंपते आवास-विकास वार्ड के सभासद।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 2 आवास-विकास के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में नवरात्रि पर्व को लेकर साफ-सफाई कराए जाने की मांग की।
अधिशाषी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सभासद ने मांग किया कि पत्थरकटा चैराहा बैरागी स्वीट्स की दुकान से एसबीआई बैंक तक फुटपाथ में कटस्टोन लगवाया जाए। आवास-विकास में दुर्गा पण्डाल में राबिश डलवाकर समतलीकरण कराया जाए। खलीलगंज में काली पूजा भंडार पर राबिश डलवाकर समतलीकरण व एक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। उन्होने मांग किया कि नवरात्रि पर्व से पहले इन कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए।

About SaniyaFTP

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *