Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि

– बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण महाअभियान पुनः पनी मोहल्ले में चलाया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 44, प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 39 कुल 83 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चित्रांगदा सिंह, मेराज बानो उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *