Breaking News

कुमार शेखर को मिला उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड

–  कुमार शेखर को अवार्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन ने शनिवार को संविधान क्लब नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट इलाहाबाद रविंदर सिंह, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक बिहार सरकार दद्दन यादव ने भोजन जन सेवा समिति के चन्द्रशेखर (कुमार शेखर) को उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड कुमार शेखर द्वारा किये जा रहे वृद्ध, असहाय, जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व निराश्रितो को भोजन, राशन, कपड़े, कम्बल, निराश्रितों को होली दिवाली ईद एवं अन्य पर्वों पर खाद्य सामग्री, कोरोना काल में पूरे लॉकडाउन में भुखमरी से पीड़ित लोगों को चयनित कर उन्हें फेस मास्क, राशन सामग्री, पका भोजन के पैकेट व प्रवासी भाइयों को भोजन, वृद्ध आश्रम एवं निराश्रितों को स्वयं मदद देना व समाज के सक्षम लोगों को जोड़ना और उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ के मौके पर केक काटकर मुंह में न लगाए उसे जरूरतमंद के बीच में बांटे ऐसे नेक कामो के लिए मिला है। अवार्ड मिलने के बाद जनपद से तमाम लोगो ने फ़ोन के माध्यम से बधाई दिया। ये सम्मान पूरे भोजन जन सेवा समिति की टीम व जनपद को समर्पित है। बधाई देने वाले नरेश गुप्ता, सैलेश साहू, गुरमीत सिंह, करन कुमार, सूरज कुमार, अंकित वर्मा, दिलीप यादव, सागर कुमार बाल्मीकि, रीता सिंह तोमर आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

51 क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण सामग्री

– रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम में मरीजों को मिला पोषण का सहारा – मरीजों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *