Breaking News

महोबा में स्नातक निर्वाचन की तैयारियों का जायजा, दो मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

महोबा। जनपद में स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी गुर्राला श्रीवानिसुलु ने दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने सबसे पहले कुलपहाड़ तहसील भवन स्थित मतदेय स्थल संख्या 210 का जायजा लिया। इस मतदान केंद्र पर कुल 1,377 मतदाता पंजीकृत हैं। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर और सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रमित सचान मौजूद रहे।

इसके बाद प्रेक्षक ने विकासखंड कार्यालय पनवाड़ी स्थित मतदेय स्थल संख्या 211 का निरीक्षण किया। इस केंद्र पर कुल 800 मतदाता हैं। यहां निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार उपस्थित रहे।

प्रेक्षक ने दोनों मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से और सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

About NW-Editor

Check Also

जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, तीन की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

महोबा। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *