आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा संंगम मंडल के पेरुमन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने गलत दिशा से आते हुए एक कार को टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार नेल्लोर से कडपा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और इसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है।
मौके पर जांच शुरू: पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टिपर लॉरी गलत दिशा में तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
News Wani
