– यूपीपीसीएस 2024 में हासिल की 111 वीं रैंक
– वाणिज्यकर अधिकारी रूपेश कुमार।
फतेहपुर। खागा तहसील के अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर गेरिया निवासी रूपेश कुमार ने एक बार फिर अपनी मेधा और मेहनत का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस 2024 परीक्षा में उन्होंने वाणिज्य कर अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें इस परीक्षा में 111 वीं रैंक प्राप्त हुई है। रूपेश कुमार जून 2018 से जुलाई 2025 तक हमीरपुर जिले में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। इससे पहले यूपीपीसीएस 2023 परीक्षा में उन्होंने डिप्टी जेलर के पद पर सफलता पाई थी और जॉइनिंग की प्रक्रिया चल रही थी। अब बेहतर पद पर चयन के साथ उनकी सेवा यात्रा एक नई ऊंचाई छू रही है। मूल रूप से फतेहपुर के मुबारकपुर गेरिया गांव से ताल्लुक रखने वाले रूपेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और पत्नी संगीता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के अटूट समर्थन, प्रोत्साहन और विश्वास के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं होता। यह सफलता फतेहपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी सही दिशा, निरंतर प्रयास और पारिवारिक सहयोग से बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं, इसका जीवंत उदाहरण रूपेश कुमार बने हैं। जिले के सभी बुद्धिजीवी, शिक्षक और युवा रूपेश कुमार को बधाई दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

News Wani