शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस दिग्गज नेता और छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की मूर्ति का सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अनावरण कर दिया गया है. इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए प्रदेशभर से हजारों लोग शिमला पहुंचे हैं. कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने रिमोट से प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान सीएम से लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके साथ प्रियंका गांधी, सचिन पायलट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, समेत सभी कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा. इससे पहले यह समारोह 23 जून को प्रस्तावित था, लेकिन उस समय प्रदेश में आई आपदा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था.
रविवार को सोनिया गांधी पहुंची शिमला : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई मार्ग से पहुंची औऱ फिर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिये शिमला पहुंची. यहां पर सीएम सुक्ख, डिप्टी सीएम मुकेश समेत कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. अहम बात है कि प्रियंका गांधी का घर शिमला के छराबड़ा में है और वहां पर सोनिया गांधी बेटी के साथ ही रुकी थी.
Virbhadra Singh News: शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
शिमला के रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण हो गया है. कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने सोमवार को 11 बजकर 55 मिटन पर रिमोट से प्रतिमा का अनावरण किया.
Virbhadra Singh News: सीएम सुक्खू के अलावा, तमाम मंत्रीगण पहुंचे, सोनिया और प्रियंका का इंतजार
शिमला के रिज मैदान पर सीएम सुक्खू के अलावा, तमाम मंत्रीगण पहुंच गए हैं. अब सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का इंतजार हो रहा है. अब कुछ ही समय पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कई नेताओं सहित लोग पहुंचे हैं. रिज मैदान पर हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं.
Virbhadra Singh News: शिमला में रैली में आने वाली गाड़ियों को शहर के बार पार्किंग सुविधा
कार्यक्रम के मद्देनज़र शिमला शहर को कांग्रेस के झंडों और वीरभद्र सिंह की तस्वीरों से सजाया गया है। रिज तक जाने वाले सभी मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और पार्किंग की व्यवस्था शहर के प्रवेश द्वारों पर की गई है। शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
Virbhadra Singh News: विक्रमादित्य सिंह की नई नवेली दुल्हन अमरीन कौर भी रिज मैदान पर पहुंची
शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा. उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह की नई नवेली दुल्हन अमरीन कौर भी रिज मैदान पर पहुंची है और वीआईपी सीट पर विराजमान हैं. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी, सांसद राजीव शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट, कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंच पर होंगे मौजूद.
Virbhadra Singh Shimla Statue News: रिज मैदान पर सात हजार कुर्सियां लगाईं, लोगों की भीड़
शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर हिमाचल प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से पहुंचे हजारों की संख्या में लोग. अब से कुछ देर बाद होगा प्रतिमा का अनावरण.
Virbhadra Singh News: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह रिज मैदान पर पहुंचे
वीरभद्र सिंह के पुत्र कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह रिज मैदान पर पहुंच गए हैं. वह समर्थकों की भारी भीड़ और बाजे–गाजे के साथ रिज मैदान पर पहुंचे हैं. फिलहाल, रिज मैदान पर लगी कुर्सियां भरने लगी हैं. यहां पर 11 बजे के करीब प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.