Breaking News

जीआईसी से निकली पानी बचाओ जन जागरूकता रैली

– रेडक्रास के सहयोग से हुआ आयोजन, सीएमओ ने दिखाई झण्डी
– जन जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना करते सीएमओ।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रान्त आरोग्य भारती डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में पानी बचाओ जन जागरूकता रैली राजकीय इंटर कालेज से निकाली।
रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि व प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से निकलकर बाकरगंज, चौक होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। रैली में 300 से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी बच्चे पानी बचाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है, जल है तो कल है जैसे नारे लगाते धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। प्रत्येक चौराहे में रैली कुछ समय के लिये रोककर डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने अपील किया कि दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन ने अपने को जीरो डे घोषित कर दिया है। वहां के लोगों को नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश में भी आ रहे सर्वेक्षण से 2040 तक पीने का पानी समाप्त हो जाएगा इसलिए हम सभी को सड़कों को सींचने, नालियों को धुलने इत्यादि में पानी व्यर्थ नष्ट स्वयं भी नहीं करना है। अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। वाटर बेल लगानी होगी, आरओ से व्यर्थ निकलने वाले पानी को एकत्र कर अन्य कार्यों में प्रयोग कर बचाना होगा। पूरे मार्ग में दोनों तरफ दुकानदारों को सुरेश कुमार श्रीवास्तव, केके सिंह, गोरेलाल, रमेश मौर्य, शहनूर आलम व उनके सहयोगियों ने जल संरक्षण जागरूकता पत्रक भी वितरित किया जा रहा था। डॉ अनुराग ने कहा कि ऐसी जनजागरण की रैली बराबर निकाली जाती रहेगी। इस अवसर पर आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव व रैली में शिक्षक अंजनी कुमार मिश्र, ओम प्रकाश, रामभवन चौधरी, श्रीलाल गौतम, चन्द्रभान सिंह सुनील सिंह, अजय पाण्डेय प्रवक्ता व तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *