26 साल की उम्र में सातवीं बार रक्तदान कर बचाई जान

 

– रक्तदान करते मनीष कुमार।
फतेहपुर। जिले में रक्तदान वीर युवक ने 26 साल की उम्र में सातवीं बार रक्तदान कर सड़क हादसे में घायल महिला की जान बचाई। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के भारतपुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम विधवा महिला कलावती निवासी भारतपुर को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया था। महिला गंभीर घायल हो गई थी। दो जगह से पैर टूट गए थे। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर का ऑपरेशन होना है लेकिन खून की कमी होने की वजह से ऑपरेशन संभव नहीं था। महिला के परिजन और नाते रिश्तेदारों की जगह भारतपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने महिला के लिए जिला अस्पताल में रक्तदान किया। घायल महिला के बेटे महेश ने बताया कि 27 मई को सड़क पार करते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी थी जिसमे मां घायल हो गई थी और दो जगह से पैर टूट गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लड की कमी होने से पैर का ऑपरेशन नहीं हो रहा था। हमारे भी उतना ब्लड नहीं था कि दे देते। तभी पत्रकार मनीष कुमार ने ब्लड दिया। जिससे अब ऑपरेशन हो जाएगा। मनीष ने बताया कि 26 वर्ष की उम्र में यह उनका सातवीं बार रक्तदान है।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *