Breaking News

पीएचसी में कन्या जन्मोत्सव मना बेटियों को बांटी किट

– बाल विवाह, सुमंगला व सुकन्या योजना के प्रति किया जागरूक
–  नवजात बेटियों की माताओं को किट सौंपतीं कोआर्डिनेटर व अन्य।
फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋशांत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में भिटौरा विकास खंड के पीएचसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई नवजात बेटियों को बेबी किट वितरित की गई। आमजन को बेटियों के प्रति जागरूक किया।
एचईडब्लू की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर पूनम तिवारी ने बेटियों से जुड़ी कई योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक नीरू पाठक ने आए हुए लोगों को बाल विवाह, सुमंगला योजना सुकन्या योजना के बारे में जागरूक किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के परामर्शदाता अंकित जायसवाल ने भी चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़ी कई योजनाएं व चाइल्ड हेल्पलाइन समाज में बच्चों के लिए किस प्रकार से काम करती है और जीरो से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए क्या-क्या काम करती हैं इस बारे में बताया। एचईडब्लू की जेंडर स्पेशलिस्ट सरिता भारतीय ने भी लोगों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी डॉक्टर राघवेंद्र सिंह, पूनम तिवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नीरू पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन परामर्शदाता अंकित जायसवाल, जेंडर स्पेशलिस्ट सरिता भारती और स्वास्थ केंद्र के अन्य कर्मचारी व आए हुए लाभार्थी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति की टीमों ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *