Breaking News

अहिल्याबाई होलकर की मनाई जयंती, किया सम्मानित

-महिलाओं को सम्मानित करते नगर पंचायत चेयरमैन।
खागा, फतेहपुर। आदर्श नगर पंचायत हथगाम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती समारोह के अवसर पर स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन मुन्ना बाबू रहे। रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवन गाथा पर एक संगोष्ठी एवं झांकी निकाली गई। साथ ही विभिन्न स्वच्छता कार्यों के लिए नगर की महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मी देवी, शोभा देवी प्रथम, शोभा देवी द्वितीय, संगीता देवी, रेखा देवी आदि प्रमुख रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा महिला स्वच्छता कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सफाई कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सफाई कर्मचारी गणेश शंकर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मचारी, अश्वनी अग्निहोत्री, अजीत कुमार सेन, मनोज सिंह, मनीष सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *