Breaking News

खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस की जांच जारी

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक खेत से अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। सारादिघी रतुआ और अधिकारी के बीच स्थित खेत में स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचित किया।पहाड़कट्टा थाना प्रभारी धनजी कुमार के अनुसार, मृतक की उम्र 50 से 55 साल के बीच है। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

आसपास के गांवों में पूछताछ जारी: पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। मृतक के कपड़ों और अन्य सुरागों के आधार पर पहचान की कोशिश जारी है। घटनास्थल की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

घटना को लेकर अलग-अलग चर्चा: पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ इसे हत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह स्वाभाविक मौत हो सकती है।

About NW-Editor

Check Also

एक झपकी और UP Police की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

Bihar News: सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *