Breaking News

गलत दिशा दर्शाने वाले साइन बोर्ड बने परेशानी का कारण, सुधार की उठी मांग

फतेहपुर : जनपद में लगे कई दिशा सूचक साइन बोर्ड गलत जानकारी दर्शा रहे हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इन त्रुटियों को जल्द सुधारने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी ओवरब्रिज से लगभग 100 मीटर पूर्व लगे साइन बोर्ड में खानपुर गांव का रास्ता बाईं ओर दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता में खानपुर गांव रेवाड़ी चौराहे से दाईं ओर स्थित है। इसी प्रकार, बड़ौरी ओवरब्रिज से लगभग 200 मीटर पहले लगे बोर्ड में फतेहपुर शहर का मार्ग बाईं ओर दिखाया गया है, जो पूरी तरह गलत है, क्योंकि फतेहपुर शहर बड़ौरी से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है।
वहीं, फतेहपुर से कानपुर मार्ग पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र से लगभग 200 मीटर पहले लगे बोर्ड में गुनीर गांव का रास्ता बाईं ओर दर्शाया गया है, जबकि सही मार्ग मुरादीपुर से दाईं ओर जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के गलत साइन बोर्ड न केवल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि इन बोर्डों को शीघ्र सही कर आम जनता को राहत दी जाए।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

– सीसी कैमरे मिले क्रियाशील, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *