छाती पर बैठकर पिकअप चालक की बीच सड़क काट दी गर्दन, अररिया में ‘सत्तू वाली कैसी है’ में दो की मौत

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया. साइड लेने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दो हत्याओं में बदल गया.  पहले सत्तू बेचने वाले ठेला चालक ने वाहन चालक की चाकू से हत्या कर दी, फिर आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला. इस पूरी घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में साइड लेने को लेकर सत्तू विक्रेता रवि चौहान और वाहन चालक नबी हसन के बीच विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई. इसी दौरान रवि चौहान ने चाकू निकालकर नबी हसन पर हमला कर दिया. आरोपी ने बीच सड़क पर नबी हसन की निर्मम हत्या कर दी. उसने नबी का गला काट दिया और सिर को अलग कर दिया.

इसके बाद आरोपी ने सिर को लेकर वहां से निकल गया और इलाके में दहशत फैल गई. सैकड़ों लोगों के सामने हुई इस वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया. घटना के बाद आरोपी रवि चौहान मौके से फरार हो गया और करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर के पास एक झाड़ी में जाकर छिप गया. इस बीच मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में भर गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कुछ समय बाद लोगों ने आरोपी को ढूंढ निकाला. बताया जा रहा है कि पहले उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, क्योंकि उसके पास चाकू था. जब वह बाहर आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.

आरोपी फरार हुआ, भीड़ ने 2 किलोमीटर तक खींचकर पकड़ा

भीड़ आरोपी को खींचते हुए करीब दो किलोमीटर तक घटनास्थल तक ले आई. इस दौरान उसकी लगातार पिटाई होती रही. मौके पर मौजूद पुलिस भीड़ को रोकने में असफल रही. हालात इतने खराब थे कि पुलिसकर्मियों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ. लोगों ने आरोपी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. पुलिस किसी तरह उसे भीड़ से निकालकर अस्पताल ले गई, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. मृतक वाहन चालक की पहचान अली हुसैन उर्फ नबी हसन के रूप में हुई है, जो जोगबनी के अमोना का रहने वाला था.  वहीं आरोपी रवि चौहान सुल्तान पोखर का निवासी बताया जा रहा है.

इस पूरी घटना के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण था कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और भीड़ लगातार उग्र बनी रही. अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सत्तू विक्रेता और वाहन चालक के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हत्या की. बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने यह भी बताया कि पूरी घटना वीडियो फुटेज में कैद है और मामले की जांच की जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक मामूली विवाद ने जिस तरह से हिंसक रूप लिया, उसने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही थी.

About NW-Editor

Check Also

जयमाला के दौरान नकाब पहनकर घुसा सिरफिरा आशिक, स्टेज पर खौफनाक हरकत से मचा हड़कंप

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *