लखनऊ। समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कंधों पर अब एक और बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इस जिम्मेदारी को उन्होंने संभाल भी लिया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के बुधवार को निधन के बाद गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान धाम पर मौजूद अखिलेश यादव ने प्रतीक की पुत्रियों को संबल प्रदान किया। प्रतीक व अपर्णा यादव की दो बेटियां प्रथमा यादव व प्रतीक्षा यादव बैकुंठ धाम पर मौजूद थीं। छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव अधिकांश समय तक अखिलेश यादव के साथ ही रही। अखिलेश यादव भी प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के समय भतीजी प्रतीक्षा को संभालते दिखे। उन्होंने प्रतीक्षा को चॉकलेट भी दी और जब उससे चॉकलेट का रैपर नहीं खुला तो उसको खोला। उस समय का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है।
बेटियों को संभालते नजर आए ताऊ अखिलेश
अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। प्रतीक के अंतिम संस्कार के समय अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य भावुक हो उठे। इसी दौरान अखिलेश यादव ही प्रतीक यादव की मासूम बेटियों को संभलाते भी नजर आए। प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं, जिनमें छोटी बेटी काफी देर तक अपने ताऊ अखिलेश के साथ बैठी रही। इस मुश्किल घड़ी में अखिलेश लगातार दोनों बच्चियों को संभालते नजर आए।
अखिलेश ने प्रतीक की छोटी बेटी प्रतीक्षा को चॉकलेट दी और जब बच्ची से चॉकलेट नहीं खुल पाई तो अखिलेश ने अपने हाथों से उसे खोलकर दिया। दोनों बच्चियों को देखकर वह भावुक भी नजर आए, लेकिन ताऊ होने का फर्ज निभाते उन्होंने पूरे समय उन्हें संभाला। जिस समय घर पर प्रतीक यादव की तबीयत खराब हुई थी, उस वक्त दोनों बेटियां भी घर पर ही मौजूद थीं। उनकी पत्नी अपर्णा उस समय लखनऊ में नहीं थीं।
दुख इस घड़ी में बड़े पापा के साथ
जिंदगी कितना भी दर्द दे, मुस्कुराना पड़ता है, जीना पड़ता है। इन मासूमों पर कभी कोई आंच न आए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रतीक की छोटी बेटी को संभालते दिखे। खुद सीने में दर्द लिए वह मासूम को चॉकलेट देकर उसके चेहर पर मुस्कान लाते दिखे। अखिलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
News Wani
