Breaking News

घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम

– तूफान ने उजाड़ दी थीं कई जिंदगियां, घायलों को बेहतर इलाज दिलाना प्राथमिकता
– जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला का हालचाल लेते एडीएम।
फतेहपुर। बीते बुधवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बाद जनपद में मची तबाही के बीच गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने एक-एक मरीज से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शासन की ओर से मिलने वाली अनुमन्य अहेतुक सहायता के बारे में भी जानकारी दी।
एडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर समुचित उपचार कराया जाए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बुधवार को अचानक आई तेज रफ्तार आंधी और तूफान ने पूरे जिले में भारी तबाही मचा दी थी। कई स्थानों पर पेड़, दीवारें और छप्पर गिरने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जारी है। करीब आधे घंटे चली इस विनाशकारी आंधी ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं कच्चे मकान ढह गए तो कहीं पेड़ों के गिरने से लोग हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन अब नुकसान का आंकलन कराने में जुटा है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज और सहायता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पच्चीस हजार का इनामी हत्यारोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

– मलवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामी हत्यारोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *