Breaking News

आरक्षण व संविधान का खतरा बताकर गुमराह कर रही सपा: राजीव

 

फतेहपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पूर्वांचल बैठक सीपीएस स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी राजीव पासवान एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा 2027 चुनाव की तैयारी करने और पार्टी का प्रचार-प्रसार गांव स्तर पर करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजीव पासवान ने कहा कि देश आजाद होने के बाद आजतक देश के किसी राज्य का मुख्यमंत्री पासवान समाज को नहीं बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में पासी/पासवान समाज की आबादी लगभग सवा करोड़ से अधिक है और प्रदेश की 103 विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका अदा करती है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मांग करता है कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाए। पार्टी ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पासी समाज से किए जाने की घोषणा की जानी चाहिए। राजीव पासवान ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए के नेता अखिलेश यादव पासी समाज के नेताओं को आगे करके आरक्षण और संविधान का खतरा बताकर जनमानस को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने हमेशा दलितों के हक में आवाज उठाई है और न्याय दिलाने का काम किया है। बैठक में धर्मेन्द्र मिश्रा, विकास पाण्डेय, अरविन्द शुक्ला, कमलाकान्त तिवारी, जितेन्द्र पासी, राजू पासवान, विनय कुशवाहा, विजय पाल सरोज और सरोज लोधी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *