Breaking News

फतेहपुर में मुलायम सिंह यादव को सपाइयों ने किया याद, सांसद नरेश उत्तम ने गिनाए उनके योगदान

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, महान समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शनिवार को जिले में भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान, दलित, युवा, महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने तहबाजारी जैसी कुप्रथा को समाप्त किया। सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। देश के संविधान की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी सरकार तक दांव पर लगा दी थी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रसेन सिंह यादव, रामतीरथ परमहंस, सुहैल खान हेमू, अनूप यादव, विवेक उमराव एडवोकेट, डीजी कुशवाहा, फूल सिंह मौर्य और सुघर सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में एनसीसी शिविर के दौरान 550 कैडेटों ने सीखा सैन्य अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा का पाठ

खागा, फतेहपुर। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में आयोजित सीएटीसी-72 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *