Breaking News

फतेहपुर के पहाड़पुर गांव में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार को धान के खेत में एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया। खेत में इतने बड़े अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग खेत की ओर जाने से बचने लगे।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। टीम अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास में जुटी है।
वहीं, अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। धान के खेत में विशाल अजगर मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में एनसीसी शिविर के दौरान 550 कैडेटों ने सीखा सैन्य अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा का पाठ

खागा, फतेहपुर। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में आयोजित सीएटीसी-72 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *