Breaking News

पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का करें समाधान: एसपी

– पुलिस पेंशनर संगोष्ठी में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– पुलिस पेंशनर संगोष्ठी में भाग लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को पुलिस पेंशनर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने की। इस दौरान पुलिस पेंशनरों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगोष्ठी में पेंशन, चिकित्सा सुविधा, बैंकिंग सेवाओं समेत विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल – पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल पुलिस कर्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *