दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

– पुलिस हिरासत में दहेज हत्यारोपी पति व अन्य।
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 188/2026 में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अंशुमान, उसके पिता विजय व मां माया देवी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी चौधकियापुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अंशुमान पुत्र विजय, विजय पुत्र स्व. रामसजीवन व माया देवी पत्नी विजय शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल द्रौपदी तथा आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हिंदू महासभा ने महाराणा प्रताप की मनाई जयंती

– गर्मी में राहगीरों का गला कराया तर – राहगीरों को शर्बत वितरित करते हिंदू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *