Breaking News

सपा का मिशन 2027 तेज, बूथ से चौपाल तक संगठन मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता

– सपा की बैठक में बूथ से लेकर चैपाल तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
– सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्षों द्वारा एसआईआर के बाद प्राप्त मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने शेष सूचियों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चैपालों के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रत्येक बूथ और सेक्टर में लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनें, उनकी समस्याओं को सुनें और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही वर्तमान सरकार की नीतियों और विफलताओं को भी जनता के बीच प्रमुखता से रखें। बैठक के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सांसद संसद के भीतर जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं और सरकार को जवाबदेह बना रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी उसी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ जनपद में संगठन को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे रहे तो वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत ने किया। इस अवसर पर हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, राजकुमार मौर्य, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वली उल्लाह, रामशरण यादव, समरजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, एक ने कानपुर में तोड़ा दम; दूसरा जिला अस्पताल में मृत

फतेहपुर। विगत चार दिनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *