Breaking News

श्रीराम राज्याभिषेक मंडल का इक्कीस को होगा चुनाव

– चुनाव हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन, बैठक में लिया निर्णय
– बैठक करते श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की आवश्यक बैठक कार्यालय पीलू चौराहे पर मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की कमेटी का चुनाव 21 सितंबर को होगा। इसके पूर्व नामांकन की प्रक्रिया कार्यालय पीलू तले में संपन्न कराई जायेगी। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिये तीन सदस्यों की चुनाव संचालन समिति गठित की गई है। बैठक में मंडल के संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में 31 सदस्यीय मंडल के पदाधिकारियों के बीच में इच्छुक पदाधिकारियों ने अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया कार्यालय पीलू तले चौराहे पर संपन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु तीन सदस्यीय समिति बनाई गई जिसमें पिंटू बाजपेयी, राजीव पोरवाल, अरूण जायसवाल एडवोकेट की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। 21 सितंबर को अपरान्ह तीन बजे मतगणना के उपरांत नई कमेटी की घोषणा व नवीन पदाधिकारियों का सम्मान किया जायेगा। श्री गुप्त ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मतदान हेतु सभी पदाधिकारी अपना अपना सदस्यता शुल्क जमा कर दें क्योंकि मतदान एवं चुनाव में वही लोग भाग ले सकेंगे जिनके पास सदस्यता शुल्क की जमा पर्ची होगी। बैठक का कुशल संचालन करते हुए महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि चुनाव हेतु सभी तैयारियां योजनाबद्ध तरीके से की जायेगी। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, संरक्षक उमेश तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, गुड्डू इस्लाम राइन, अजय साहू, कुमार शेखर, राज गुप्ता, वेद गुप्ता, आकाश मोदनवाल, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरि, आजम खान, नूर आलम, रामचंद्र सोनी, शिवकुमार गुप्ता, मनोज कुमार, मिंटू सोनी, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, रोहित चौरसिया आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *