Breaking News

छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर बनाया जा रहा सशक्त

– अन्य एकेडमी विकसित कराए जाने की योजना पर हो रहा कार्य
– ताइक्वांडो प्रशिक्षण हासिल करतीं छात्राएं।
फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने महिला सशक्तिकरण को विस्तारित करने की दिशा में राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर में छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने बताया कि शीघ्र ही छात्र छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण हेतु अन्य एकेडमी विकसित कराए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सचिव राजकुमार द्वारा एकेडमी की छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर निपुण बनाया जा रहा है। ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा खिलाड़ियों में मनीष राजपूत, इशिता सोनी, स्वर्णिम सिंह, आयुकता सिंह, रिया, शगुन परमार, अदिति चौहान, आर्य सोनी, आयुषी यादव, रक्षा त्रिपाठी, अवनी, अदिति सिंह, राभ्या सिंह पटेल, अर्पिता सिंह, सनाया श्रीवास्तव, अन्याय सिंह शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *