मैनपुरी। सोमवार दोपहर थाना एलाऊ पर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने थाना एलाऊ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार और विवेचना कक्ष का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाने में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों की भी जाँच की। एसपी साहा ने थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि न्याय प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

News Wani