Breaking News

कुरावली क्षेत्र में स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर 6 बच्चे घायल, ड्राइवर की हुई मौत

मैनपुरी ब्रेकिंग

_ शशिकांत मिश्रा मैनपुरी

थाना कुरावली क्षेत्र के नगला आंध्रा बीकेजी एजुकेशन एकेडमी के बच्चे स्कूल वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही नगला गुसाई के पास पहुंचे तभी ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। जिसमें सवार स्कूल के 6 बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए चार बच्चों और ड्राइवर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही उपचार के दौरान ड्राइवर मोहित पुत्र हरिभान सिंह निवासी सूरजपुर मनोना कुरावली की मौत हो गईं। वही दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई पैरामेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है और मामले में जांच कार्यवाही की बात कही है।

बाइट – राहुल मिठास ASP ग्रामीण

About NW-Editor

Check Also

“मैनपुरी मेडिकल लापरवाही: गलत नसें जोड़ने से बिगड़ी हालत, हाथ काटकर बचाई जान”

मैनपुरी में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक युवक का हाथ काटना पड़ गया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *