Breaking News

“गुरु की गंदी बातें: छात्राओं को धमकी देकर अश्लील चैट करता था स्वामी चैतन्यानंद”

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ छात्राओं की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बाद एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली का यह बाबा वसंत कुंज इलाके में एक प्राइवेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर के तौर पर काम करता था। लेकिन इस पद की आड़ लेकर वह लड़कियों के साथ छेड़खानी भी करता था। वह छात्राओं से अश्लील चैट करता था कि मेरे कमरे में आ जाओ, मैं तुम्हें विदेश ले चलूंगा ट्रिप पर, तुम्हें कोई खर्चा नहीं करना होगा। इसके साथ ही वह धमकी भी देता थी अगर मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा।  इस बीच 50 से ज्यादा छात्राओं के फोन चेक किए गए। सभी फोने से चैतन्यानंद की चैट डिलीट मिली। वार्डन पर चैट डिलीट करने का आरोप है।

अब तक कितनी एफआईआर?

बताया जाता है कि चैतन्यानंद के खिलाफ मठ ने धोखाधड़ी की शिकायत जून और जुलाई में दी थी। जबकि मठ में छात्राओं के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत अगस्त में दी गई। चैतन्यानंद के खिलाफ अब तक 5 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 2 एफआईआर पुरानी है। एक एफआईआर 2009 और दूसरी 2016 की है जबकि तीसरी FIR मठ में धोखाधड़ी, चौथी FIR छात्राओं के साथ छेड़छाड़, और पांचवीं FIR फर्जी डिप्लोमैट नंबर प्लेट की है। चैतन्यानंद लाल गाड़ी में बार बार नंबर प्लेट बदलता रहता था। सभी नंबर प्लेट पर UN लिखा रहता है, बस नंबर प्लेट पर डिजिट बदल दी जाती थी। पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी की है ताकि बाबा कहीं विदेश न भाग जाए। दिल्ली पुलिस ने बाबा की गाड़ी से कई डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट भी बरामद की है।

कब से आश्रम में रह रहा था स्वामी चैतन्यानंद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। वह करीब 12 साल से यहां आश्रम में रह रहा था। बाबा पर पहले भी छेड़खानी के 2 मामले उड़ीसा में दर्ज हुए थे। पहला मामला 2009 में और दूसरा मामला 2016 में दर्ज हुआ था। 2016 वाले मामले में स्वामी चैतन्यानंद की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आश्रम का केयरटेकर और संचालक था और वो इसी आश्रम में रह रहा था। 17 लड़कियों के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए हैं। जिसमें पता लगा है कि स्वामी लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था और उन्हें धमकाता भी था। दिल्ली पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के 164 के बयान दर्ज करवाए हैं।

लगातार लोकेशन बदल रहा है स्वामी चैतन्यानंद

जानकारी के मुताबिक स्वामी चैतन्यानंद लगातार लोकेशन बदल रहा है। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं के बराबर करता है। उसकी आखिरी लोकेशन यूपी में आगरा के आसपास मिली थी। उसने UN नंबर प्लेट कहां से बनवाई इसकी जांच चल रही है। आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और आश्रम का हार्डडिस्क जब्त कर लिया गया है।

About SaniyaFTP

Check Also

“दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्त में आए बदमाश”

नई दिल्ली: दिल्ली में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर सनसनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *