गुरु/शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है. मगर क्या हो अगर यही गुरु अपनी मर्यादाएं भूल जाए? मध्य प्रदेश के भिंड में एक स्कूल टीचर ने चौथी क्लास की छात्रा से ऐसी हरकत की, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. उसने इंटरवल पर चौथी कक्षा की छात्रा को दूसरे क्लास रूम में बहाने से भेजा, जहां कोई भी मौजूद नहीं था. इसके बाद वहां पहुंचकर गलत हरकत की.
छात्रा रोते हुए घर पहुंची और मां और परिजन को टीचर सराफत खान की करतूत की जानकारी दी. फिर मामला थाने तक जा पहुंचा. पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉस्को एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले में जांच जारी है. मामला दबोह थाना क्षेत्र के एक स्कूल का है.
News Wani
