Breaking News

लाठी डंडो से व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर बुरी तरीके से घायल कर देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.03.2025 को थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि देवेन्द उर्फ कल्लू ने दिनांक 16.01.2025 को बिलगांव के रहने वाले ज्ञानेन्द्र सिंह पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था जिससे ज्ञानेन्द्र गम्भीर रुप से घायल हो गए थे । इस संबंध में घायल के पुत्र द्वारा थाना बिसंडा पर दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । आज दिनांक 05.03.2025 को अभियुक्त देवेंद उर्फ कल्लू पुत्र छत्रपाल निवासी बिलगांव थाना बिसंडा जनपद बांदा को ग्राम कोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम- में
1. उप निरीक्षक श्री मोहम्मद अकरम सिद्दीकी 2. हे0कां0 शिवलाल शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *