फतेहपुर। रामनवमी के उपलक्ष में कालिकन मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव व पूजन अर्चन किया गया तो वही रामनवमी महोत्सव समिति लखनऊ रोड बाईपास चौराहा से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें संस्थापक अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग डीजे के धुन में नाचते गाते शोभायात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने भगवान राम की आरती उतारी। इस दौरान चंद्र मोहन शुक्ला, लल्ला अग्रवाल, विवेक दीक्षित, राजू मैनेजर, शंभू, सानू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तो वहीं पक्के तालाब में शोभायात्रा का शरबत पिलाकर व आरती उतार कर स्वागत किया गया। जिसमें श्री राम जानकी मंदिर के सदस्य विवेक शुक्ला, विष्णु गुप्ता, अजय तिवारी, अश्वनी बाजपेई सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया तो वहीं बजरंग दल के आनंद तिवारी के नेतृत्व में आरती उतारी गई। वहीं ज्वालागंज रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शोभा यात्रा का स्वागत किया और पूरे शहर को भगवा झंडा से पाट दिया गया और लोगों ने रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया।

News Wani