झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. यहां स्टेशल पर अहमदाबाद से वाराणसी जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19167) खड़ी थी. इसी ट्रेन के थर्ड एसी के एक कोच से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ. इसकी सूचना पर तत्काल रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के थर्ड एसी इकॉनमी कोच M-1 में सफाईकर्मियों ने टॉयलेट के नीचे लगे सेप्टिक टैंक के ऊपर शव पड़ा देखा. जिसकी सूचना तुरंत जीआरपी कंट्रोल रूम तक पहुंची. फिर जीआरपी उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जो नजारा सामने आया, उसने सभी की रूह कंपा दी. बच्ची का छोटा-सा शव टॉयलेट की गंदगी में बुरी तरह लिपटा हुआ था.
News Wani
