सीतापुर। हरगांव और खीरी जनपद की सीमा से सटे ओयल चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मछली से भरी ट्रक को रोकने के दौरान हुआ विवाद अब पूरी तरह सुलझ गया है।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान ओयल चौकी इंचार्ज पटेल राठी और पत्रकार धर्मेंद्र राणा व उनके साथियों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना का वीडियो पत्रकार धर्मेंद्र राणा द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे मामला चर्चा में आ गया था। हालांकि, बाद में आपसी बातचीत के जरिए पूरे मामले का समाधान निकाल लिया गया। पत्रकार धर्मेंद्र राणा ने स्पष्ट किया कि वीडियो गलती से वायरल हुआ था। इसके बाद पत्रकार धर्मेंद्र राणा, थाना प्रभारी निराला तिवारी और ओयल चौकी इंचार्ज पटेल राठी ने एक साथ बैठकर आपसी मनमुटाव को समाप्त कर लिया और सौहार्दपूर्ण माहौल में मामले का पटाक्षेप किया। इस दौरान पत्रकार विनय सिंह, अजय सिंह और शहनवाज़ गौरी भी मौके पर उपस्थित रहे।
News Wani
