बहादुरगढ़: आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद एमआईई पार्ट-बी में 82 लाख रुपये की लागत से पहला डॉग शेल्टर बनाएगी। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि शेल्टर में नसबंदी, इलाज, टीकाकरण और आक्रामक कुत्तों के लिए अलग बाड़े होंगे। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य कुत्तों की जनसंख्या को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस परियोजना पर करीब 82 लाख की राशि खर्च की जाएगी। डॉग शेल्टर के निर्माण से जहां आवारा कुत्तों की उचित देखभाल सुनिश्चित होगी, वहीं आमजन, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि यह डॉग शेल्टर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां आवारा कुत्तों की नसबंदी (बधियाकरण), इलाज, रेबीज फ्री टीकाकरण के साथ-साथ आक्रामक कुत्तों को रखने के लिए अलग-अलग बाड़े भी बनाए जाएंगे।

News Wani
