Breaking News

नगर में निकली ध्वज यात्रा, श्रीराम विवाह संस्कार के साथ समापन

– यात्रा का चेयरमैन ने माला पहनाकर किया स्वागत
– नगर में ध्वज यात्रा निकालते लोग।
खागा, फतेहपुर। नगर के प्राचीन व प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर परिसर से सोमवार को अकोदिया धाम के लिए ध्वज यात्रा बड़े ही भक्तिमय वातावरण में निकाली गई। कानपुर से पधारे साधु-संत राकेश महाराज एवं डॉ. सुनील गुप्त के सानिध्य में यह यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम, बजरंग बली की जय और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बनाए रहे।
ध्वज यात्रा की कमान चेयरमैन गीता सिंह, रामगोपाल सिंह और सुरेंद्र परिहार ने संभाली। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर यात्रा मार्ग तक रंग-बिरंगी झंडियां, फूलों की सजावट और भक्तों की भीड़ आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा अकोदिया धाम पहुंचने पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। धाम परिसर में पहुंचकर राम-सीता विवाह संस्कार विधिविधानपूर्वक कराया गया। वैदिक पुरोहितों द्वारा कराए गए विवाह संस्कार के दौरान श्रद्धालु गद्गद होकर भक्ति रस में डूबे रहे। विवाह संस्कार के पश्चात भगवान की आरती की गई और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या मौजूद रही। व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाल रमेश सिंह पटेल और अनीश सिंह अपनी टीम के साथ यात्रा के दौरान सक्रिय रहे। इस अवसर पर महेंद्र, पप्पू द्विवेदी, उमेश केसरवानी, गांधी गुप्त, केदार शुक्ल, रोहित, तत्कालीन सीओ बिंदकी गोपालकृष्ण गुप्त, अवधेश द्विवेदी, बच्चन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, संतोष गुप्त और यजुवेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *