प्रेमनगर, फतेहपुर। एक छोटी बच्ची के कुरान मुकम्मल करने के बाद उस्ताद के साथ अभिभावक के ख़ुशी का ठिकाना न रहा। साथ ही ग्रामीणो का बधाई देने के लिए ताँता लगा रहा। बताते चले खागा तहसील के एरायाँ विकास खण्ड के शोहदमऊ (मवई )स्थित मदरसा इमामुननिशा मे उस्ताद मोहम्मद अजमेरी खान की निगरानी मे तालीम हासिल करने के बाद सदफ सिद्दीकी ने आज बारह साल की उम्र मे कुरान नाजरा मुकम्मल कर लिया। कुरान मुकम्मल होने के बाद अभिभावकों मे ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी अभिभावकों के ख़ुशी का ठिकाना न रहा। साथ ही बधाई देने के लिए ग्रामीणो व रिश्तेदारों का ताँता रहा। इस ख़ुशी के मौक़े पर उस्ताद मोहम्मद अजमेरी खान, के साथ अभिभावक व उनके करीबी मौजूद रहे।
Check Also
फतेहपुर में सोलर रूफटॉप को लेकर जागरूकता कैंप, उपभोक्ताओं को बिजली बचत और सरकारी सब्सिडी की दी जानकारी
फतेहपुर। इकोजोन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से देवगंज वार्ड में सोलर रूफटॉप कैंप का …
News Wani