– पाठशाला संचालक ने मेधावियों को भेंट की श्रीरामचरितमानस व चेक
– मेधावी छात्रा को सम्मानित करते पाठशाला संचालक शिव प्रकाश शुक्ल।
अमौली, फतेहपुर। ब्लॉक के ग्राम नसेनिया के चौराहे पर मेघावियो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यूपी बोर्ड 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्राम नसेनिया से अभिषेक कुमार ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व अवनी देवी ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाकर अपनी जन्मभूमि का मान बढ़ाया। आयोजक शिवप्रकाश शुक्ल ने मेधावियों को 5100 प्रथम पुरस्कार, 3100 रुपए द्वितीय पुरस्कार में धनराशि की चेक, अंग वस्त्र, पुष्पमाला तथा प्रतीक चिन्ह रूप श्रीरामचरित मानस की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। जवान की पाठशाला के संचालक शिवप्रकाश शुक्ल ने बताया कि यह निश्चित पुरस्कार प्रतिवर्ष मेधावियों के सम्मान, उत्साहवर्धन, छात्रों में मन में परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने और समाज में एक सकारात्मक संदेश से ओतप्रोत है। इस मौके पर रामकरन उमराव पूर्व प्रधान, सोमेश्वर ओमे पटेल, अनुज, अभिनेष, सद्दाम खान, रामदास उत्तम, बराती प्रजापति, शुभम, स्वास्तिक शुक्ल उपस्थित रहे।

News Wani